फिल्म बन्धु की आधिकारिक वेबसाइट, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार,भारत

राजपाल यादव

राजपाल यादव की छवि
नाम: राजपाल यादव
पिता का नाम: श्री यादव
जन्म: 16 मार्च 1971, शाहजहांपुर
निवास: मुंबई, भारत
व्यवसाय: भारतीय अभिनेता
पत्नी: राधा यादव

राजपाल यादव भारतीय फिल्मों के जाने माने चरित्र अभिनेता हैं। उन्होंने दूरदर्शन के धारावाहिक मुंगेरीलाल के भाई नौरंगीलाल में भी मुख्य भूमिका का निर्वहन किया। यह दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक मुंगेरीलाल के हसीन सपने की अगली कड़ी के रूप में था। राजपाल यादव को नकारात्मक भूमिकाओं में भी खासी सफलता मिली। उन्होंने बड़े पर्दे पर कई भूमिकाओं को निभाया। प्यार तूने क्या किया जैसी फिल्में कर उन्होंने हास्य अभिनेताओं में अपनी अलग पहचान बनाई।

हंगामा, वक्त-द रेस अगेंस्ट टाइम, चुप-चुप के, गरम मसाला, फिर हेराफेरी व ढोल फिल्म में उनके अभिनय तेवर को देखा गया। कॉमेडी के साथ ही कुछ फिल्मों में उन्होंने लीड रोल भी किया, इसमें मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं, लेडीज टेलर, रामा-रामा क्या है ड्रामा, हैलो हम लल्लन बोल रहे हैं, मिर्च, मैं मेरी पत्नी और वो मुख्य रूप से उल्लेखनीय है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें ...

नवीनतम स्वीकृत फ़िल्में
कोविड-19 अधिसूचना की छवि साइज:226 KB | भाषा :हिन्दी

उत्तर प्रदेश की फिल्म हस्तियां

आगंतुक